कोरबा// धारदार कुल्हाड़ी से हत्या : घर के आंगन में पड़ा मिला शव : क्षेत्र में सनसनी : पढ़े पूरी खबर…

306

धारदार कुल्हाड़ी से हत्या : घर के आंगन में पड़ा मिला शव : क्षेत्र में सनसनी…

 

कोरबा।।

जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में हत्या की खबर से सनसनी व्याप्त है। यहां के निवासी नंदकुमार पटेल की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।

आज सुबह नंदकुमार पटेल का रक्तरंजित शव उनके ही घर के आंगन में पड़ा मिला। परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) बरामद किया है, जिसे हत्या में प्रयुक्त माना जा रहा है।

फिलहाल, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक मिश्रित दहशत का माहौल है।