कोरबा।।

सुबह से मौसम में बदलाव से आज दोपहर में हुए तेज मूसलाधार बारिश से कोरबा-बालको मुख्य मार्ग पथर्रीपारा अंधरी दाई मंदिर के पास एक विशालकाय नीलगिरी का पेड़ जड़ सहित उखड़कर मकान के ऊपर गिर गया। जिससे मकान के घर के ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग़नीमत रही कि घर के किसी भी सदस्य इसकी चपेट में नही आया वरना किसी प्रकार की जनहानि से इनकार नही किया जा सकता था।
पेड़ के गिरने से मुख्य मार्ग में जाम स्थिति बन गयी हैं।
बताते चले की यह मार्ग लोगो के चहलकदमी से दिन भर व्यस्त रहता हैं। तथा इसी रोड में शराब दुकान भी संचालित हैं। पर अच्छी बात यह रहीं की कोई भी इस हादसे के जद में नही आया,वरना बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
निगम के अधिकारियों को सूचना देने के बाद अधिकारी,कर्मचारी मौके स्थल में पहुँचकर,पेड़ को हटाने का कार्य कर रहे हैं।




