Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// दो नाबालिग छात्राएं एकाएक गायब…अब तक कोई सुराग नही…जाच में जुटी...

कोरबा// दो नाबालिग छात्राएं एकाएक गायब…अब तक कोई सुराग नही…जाच में जुटी पुलिस…पढ़े पूरी खबर

198

कोरबा।।

कटघोरा क्षेत्र की दो नाबालिग छात्राएं एकाएक गायब हो गई। इससे स्वजन समेत क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कटघोरा थाना अंतर्गत मोहलाइन भाठा क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा घर से स्कूल जाने का नाम पर 10 दिसंबर को निकली थी, पर वह न तो स्कूल पहुंची और वापस घर लौटी। शाम को छात्रा के घर नहीं आने पर स्वजनों ने तलाश शुरू की। सहेलियों के अलावा अन्य परिचितों से उसके संबंध में जानकारी ली, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

File


इसी तरह कटघोरा थाना अंतर्गत ही खुंटरी गढ़ की रहने वाली व एक निजी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा नौवीं की छात्रा भी 10 दिसंबर को घर से स्कूल जाने निकली थी। वह भी वापस नहीं लौटी। स्वजनों ने सोचा कि किसी परिचित सहेली के घर चली गई होगी, इसलिए सभी सहेलियों से पूछताछ की गई, पर पता नहीं चला। बाद में स्वजनों ने अपने रिश्तेदारों व अन्य परिचितों से भी उसके संबंध में पूछताछ किया। कहीं पता नहीं चलने पर आखिरकार दोनों छात्रा के स्वजनों ने घटना की सूचना कटघोरा थाना में दी। पुलिस ने गुम इंसान कर मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्राओं के संबंध में पतासाजी कर रही हैं। इसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है, ताकि उनके संबंध में जानकारी हासिल की जा सके। हालांकि अभी तक छात्राओं के संबंध में पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी है।