कोरबा// दो ट्रकों में टक्कर लगी भीषण आग : केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला….

370

दो ट्रकों में टक्कर लगी भीषण आग : केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला….


कोरबा।।

कोरबा में दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक ड्राइवर केबिन में फंसकर जिंदा जल गया, जबकि दूसरा चालक घायल हो गया। मृतक चालक की पहचान 30 वर्षीय परमेश्वर मांझी के रूप में हुई, जो पथलगांव का निवासी था और कोरबा टीपी नगर से लोड के लिए रानी अटारी जा रहा था।

घटना रविवार रात दर्री थाना क्षेत्र के गेरवाघाट पूल के आगे हुई। दर्री थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक जल चुका था।

स्थानीय दौलत राम पटेल ने बताया कि घटना रात 3:00 बजे की है, जहां आसपास बस्ती वाले सभी सो रहे थे। अचानक से टकराने की आवाज आई। जहां बाहर आकर देखा तो दोनों ट्रकों में आग लगी हुई थी। आग के लपटे इतनी ज्यादा थी कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू नहीं पाया जा सकता था।

इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी गई। जहां दमकल वाहन के आने से पहले ही वाहन जलकर खाक हो चुका था। हादसे के बाद जब लोगों ने देखा कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंसा हुआ था, जिसकी जलने से मौत हो गई।

दौलत राम ने बताया कि एक ट्रक पहले से सड़क पर ब्रेकडाउन कर खड़ा हुआ था, जहां कोरबा की तरफ से आ रहे दूसरा ट्रक टकरा गया।


पत्थलगांव का रहने वाला था ड्राइवर

वहीं सूचना मिलने पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा और उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक पत्थलगांव का रहने वाला है, जिसका नाम परमेश्वर मांझी है। कोरबा टीपी नगर से रानी अटारी लोडिंग के लिए जा रहा था। मौके पर दर्री थाना पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।