कोरबा// दंतैल फिर हुआ आक्रमक : वृद्ध महिला को कुचला : दो बैलों को भी पटका…मौत

172

कोरबा।।

कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में दंतैल हाथी ने कुचल कर पहाड़ी कोरवा महिला को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही दो बैलों को भी मार डाला। घटना बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत माखुरपानी के ग्राम गढ़कटरा की है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात की यह घटना है जहां पर हलाई बाई पहाड़ी कोरवा (75 वर्ष) अपने घर में सो रही थी कि इसी बीच दंतैल हाथी ने घर को तोड़ते हुए हमला कर वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही सुबह सरपंच एवं वन कर्मी घटनास्थल पहुंचे है।

बताया जा रहा है कि यह वही दंतैल है जिसने ग्राम रलिया, खैरभवना के बाद पाली क्षेत्र में ग्रामीण को मार डाला और विचरण करते हुए बालको वन परिक्षेत्र के जंगल में पहुंच गया है।