कोरबा- डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेजरा की प्राचार्य डॉ. राज रेखा शुक्ला बनी सी.जी जोन ई की सहायक क्षेत्रिय निर्देशक एवं प्रबंधक : कहा शैक्षणिक व स्कूल के विकाश के लिए होगा हर सम्भव प्रयास।

92

कोरबा/ कटघोरा//-डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेजरा की प्राचार्य डॉ श्रीमती राज रेखा शुक्ला को डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति दिल्ली के प्रस्ताव से छत्तीसगढ़ डीएवी पब्लिक स्कूलों के डायरेक्टर डॉ वी.सी के द्वारा सी जी. जोन ई का सहायक क्षेत्रीय निर्देशक एवं प्रबंधक बनाया गया है।
अब वह कोरबा जिले के पांचों डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेजरा, खरमोरा, शैला,भंवर और बढ़मार स्कूल के शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन एवं नेतृत्व करेंगी,उन्होंने सहायक क्षेत्रीय निर्देशक एवं प्रबंधक का पदभार संभालते हुए यह विश्वास दिलाया है। कि वह इन विद्यालयों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। और आने वाली चुनौतियों का संयम व धैर्य से करते हुए विद्यालय को प्रगति की ओर ले जाएगी इस अवसर पर डीएवी अध्यक्ष श्री नानक चंद गर्ग जी, क्षेत्रीय निर्देशक श्री प्रशांत कुमार जी, पूर्व प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री सीएम पांडे जी ने हार्दिक बधाई दी हैं।