कोरबा// जिला दंडाधिकारी के आदेश को ठेंगा…जिला बदर…गुंडा बदमाश ने बीती रात मारपीट की घटना को दिया अंजाम…

384

कोरबा।

बीती रात दिनांक 23.04.2023 की रात बालको थाना अंतर्गत कुख्यात अपराधी दीप नंदा उर्फ़ गुल्ली के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है । युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है ।युवक को न्यू कोरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।मामले में बाल्को पुलिस के द्वारा प्रथम सूचना दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

मामले में पुलिस ने दीप नंदा (गुल्ली), मनोद मनहर,गुलशन यादव और गोलू प्रजापति के विरुद्ध 294,506,323,34 भादवि के तहत् एफ़ आई आर दर्ज की गई है ।4 दिन पूर्व ही कोरबा कलेक्टर श्री संजीव झा जी के द्वारा कोरबा की शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिये दीप नंदा (गुल्ली) का ज़िलाबदर का आदेश दिया गया था ।लेकिन गुल्ली नंदा के द्वारा कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दिया गया है । गुल्ली नंदा पूर्व में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है और उसके ऊपर हत्या का प्रयास , अवैध वसूली,मार-पीट जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है ।

देखना ये होगा कि कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखाने वाले आदतन अपराधी पर आगे क्या कार्यवाही होती है ??