कोरबा// छुरी और दीपका में हुए ब्लाइंड मर्डर के…आरोपियों के गिरेबान तक पहुँची पुलिस… आज होगा खुलासा

186

कोरबा।।

दीपका और छूरी में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को सफलता हासिल कर ली है।

सूत्र बताते हैं मर्डर मिस्ट्री का आज पुलिस खुलासा कर सकती है।

बता दे की कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छुरी में मंगलवार की दरमियानी रात 36 वर्षीय युवक सुभाष देवांगन की हत्या कर दी गई थी।

 

मृतक सुभाष देवांगन(छुरी)

पुलिस वारदात की तस्दीक कर ही रही थी की बुधवार की रात कोयलांचल के दीपका में भी एसईसीएल कर्मचारी के घर घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

जिले में हुए दो हत्या के बाद सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों मर्डर केस में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।