कोरबा//छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी में ऐतिहासिक होगा हिंदू नव वर्ष का स्वागत…विभिन्न राज्यो की झांकी प्रर्दशित होगी कोरबा में…हिंदु क्रांति सेना के सदस्य जुटे तैयारी में

182

कोरबा।

हिंदू नववर्ष के आगमन पर 22 मार्च को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. तैयारियों का दौर जारी है. बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग शामिल होकर सहयोग कर रहे हैं. शहर का मुख्य मार्ग और चौक चौराहे रोशनी से चकाचौंध हो रहे हैं.सभी ने मिलजुलकर आपसी सहयोग से शोभयात्रा को भव्यता देने का संकल्प लिया है. हिंदू नववर्ष का यह आयोजन कोरबा शहर का ऐसा आयोजन है जिसमें जात-पात, राजनीति, छोटे-बड़े के भेद को भुलाकर समग्र हिंदुओं को एकजुटता के सूत्र में बांधने का प्रयास मात्र है.हिंदू नव वर्ष को लेकर कोरबा में होने जा रहा यह आयोजन भव्य होगा जोकि प्रदेश ही नहीं देश भर में लोग देखेंगे.

मन को मोह रहे हिंदू देवी देवताओं की लाइटिंग फ़ोटो।

हिंदू नव वर्ष के आगमन को लेकर समाज के लोगों द्वारा उर्जाधानी कोरबा को सजाया जा रहा है. शहर के मुख्य चौक चौराहों और सड़कों पर लाइटों के अलावा हिंदू देवी देवताओं लाइटिंग फोटो लगाई गई है. जिसको देख कर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

शोभयात्रा में श्री राम दरबार की जीवंत झांकियों सहित बस्तर नाचा, बैंड बाजा, राउत नाचा , कठपुतली शो , घंटा बाजा ओडिशा, मावली ढोल महाराष्ट्र, लाइव देव झांकी, गौरी कृपा धुमाल दुर्ग, डमरू बाजा उज्जैन, थैयम झांकी तमिलनाडू, ढाक बाजा बंगाल, ड्रोन पुष्प वर्षा बेंगलुरु, प्रतिमा झांकी कोलकाता, ऊंट की झांकी राजस्थान, घोड़ा की झांकी खडढपुर, दुलदुल घोड़ा मध्यप्रदेश, दिलेर खालसा ग्रुप पंजाब, चेंडा, मेलम बाजा केरल, बाहुबली शिवजी झांकी, बाहुबली बजरंग बली जी की झांकी, डीजे पावर जोन राजनांदगांव, वृंदावन मथुरा झांकी उत्तर प्रदेश, श्याम बैंड जबलपुर, रामू राजस्थानी महा झांकी के अलावा लाइटिंग डीजे नागपुर ढोल, डीजे, कीर्तन मंडली, विभिन्न प्रकार की झांकी, शंख वादन आदि इस आयोजन को और भव्य रूप प्रदान करेगा.