कोरबा// चौकी से महज कुछ दूरी पर नदी पर बने पुल में मिली खून से सने युवक की लाश : गले मे कट के निशान…मामला संदिग्ध…पढ़े पूरी खबर

176

चौकी से महज कुछ दूरी पर नदी पर बने पुल में मिली खून से सने युवक की लाश : गले मे कट के निशान…मामला संदिग्ध…

कोरबा।।

जिले के पसान थाने के अंतर्गत कोरबी चौकी से महज़ आधा किलोमीटर दूर नदी पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली है। मार्निंग वॉक पर निकले पुलिस कर्मियों ने इसे देखा। इस घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

जानकारी मिली कि उक्त लाश कोरबी में काफी दिनों से निवास कर रहे बबलू गोंड उम्र लगभग 30 वर्ष का बताया गया है। मृतक मूलतः ग्राम लोहारी, मनेन्द्रगढ़ कोरिया का निवासी था।

मृतक विगत करीब 2 वर्ष से यहाँ कोरबी में हसदेव नदी के किनारे पम्प हाउस के पास पत्नी कायामति एवं सास बिरसो बाई के साथ रह रहा था।

मामला संदिग्ध।

मृतक के गले में कटे के निशान, कंधे एवं पसली में गहरे चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर शव को पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने उपरांत जांच में तेजी आएगी।