कोरबा// गौ माता के पेट में 4 दिन से मरा पड़ा था उसका बच्चा*

108

कोरबा/ कटघोरा ।।

सड़क किनारे दर्द से पीड़ित गाय कहर रही थी और चिल्ला रही मगर किसी ने ध्यान तक नहीं दिया उस गाय के पेट मैं उसका बच्चा मर चुका था मगर 4 दिन तक तड़पते तड़पते गाय बेशुद और मरने के कगार तक पहुंच गई तभी अचानक चंद्रकांत डिक्सेना, मुकेश टंडन, कीर्ति एवम सहयोगियों ने किसी तरह ऑटो में भरकर बेशूद गाय को शासकीय पशु चिकित्सालय कटघोरा लेकर आया।

लचर और बेशूद गाय को कर डाक्टर राम चरण साहू के द्वारा सर्जरी के माध्यम से मरे हुए शिशु को टुकड़ों में काट काट कर बाहर निकाला गया।

 

डॉ. टीम के द्वारा ईलाज करते हुए

 

जिस अवस्था में गाय थी। सायद उसका बच पाना असम्भव था। मगर डॉक्टर रामचरण साहू एवम PAIW साबिर अशरफ टीम ने बचाने मैं अथक प्रयास से उसके पेट में मरे बच्चे को छोटे छोटे टुकड़े में काट कर उस टुकड़े को बड़ी मेहनत से बाहर निकाला उसका सफल इलाज कर अंदर मैं फेल चुके जहर का इलाज किया और लगातार 3 दिन तक इलाज किया गया आज गाय तंदरुस्त और खतरे से बाहर है
इस सफल ऑपरेशन कार्य में डॉक्टर रामचरण साहू, PAIW साबिर अशरफ, अटेंडेंट साधना यादव ने कड़ी मेहनत से ये संभव हो पाया। और आज गाय माता पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुकी है ।
डॉक्टर साहब और उनकी टीम के सहयोग से ये प्रयाश सफल हो पाया।


Dr साहब का कहना है कि :-
आम जन को बताते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है की मेरे आने से अब तक करीब 20 से 30 लावारिस पशुओं का आम जनता के सहयोग से इलाज संभव हो पाया। और सारे पशु ठीक हो चुके है। जिसमे अशोक रजक, विनायक सर, बादल जायसवाल , मंजू मैडम, तौफीक खान, की मुख्य भूमिका रही है।