कोरबा// कटघोरा के कार्यपालन अभियंता का भ्रष्टाचार उजागर….

295

कटघोरा के कार्यपालन अभियंता का भ्रष्टाचार उजागर

 


कोरबा-कटघोरा।।

कटघोरा में एक तरफ बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है वहीं दूसरी तरफ 061 स्कीम में कार्यपालन अभियंता द्वारा रकम उगाही की चर्चा सुर्खियों पर है बिजली विभाग के प्रबंधक का सख्त निर्देश है कि उनके कार्यकाल में कार्यपालन अभियंता सावधान रहे किसी भी प्रकार के लेनदेन संबंधी शिकायत मिलने पर उचित कार्यवाही होगा।

विगत दिनों कटघोरा के कनिष्ठ अभियंता का कार्य में लापरवाही एवं पैसों के लेनदेन संबंधी शिकायत मिलने पर कार्य पालन निर्देशक के द्वारा तुरंत स्थानांतरण किया गया। 27.08.2024 को कार्यपालन अभियंता को (O&M) पेंड्रा सुरेश ठाकुर का स्थानांतरण कटघोरा किया गया उसके बाद से कटघोरा की बिजली की समस्या चरम सीमा पर बनी रही तथा किसी भी समस्या का निराकरण इनके द्वारा नहीं किया गया। इनका केवल एक ही मन बन रहा है कि पैसा कहां से आए, हाल में एक मामला सामने आया जिसमें कटघोरा के स्थानीय ठेकेदार ने आरोप लगाया कि निविदा अभी हुआ ही नहीं और उनके द्वारा अपने चाहेते ठेकेदार से कार्य कर उनका कार्य देने के एवज में भारी रकम की उगाही की गई है ऐसा ही इनके द्वारा कई कार्य किए गए हैं जिसमें पैसा लेकर मनचाहे ठेकेदार को बिना निविदा के ही कार्य कराकर निविदा दिया जा रहा है इनके इन कार्यों को संज्ञान में लेते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा इनका स्थानांतरण 25 .07.2025 को भानु प्रतापपुर किया गया है। कटघोरा के नए कार्यपालन अभियंता की पदस्थापना अब तक नही हुई है ,जो कटघोरा की चरमराई बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करेंगे।