कोरबा- कटघोरा।।
घर मे उस समय हड़कम मच गया जब घर मे छोटे- छोटे बच्चो को अचानक एक लंबी पूछ दिखाई दी। बच्चो द्वारा इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी गई। जिससे परिजनों को समझने में देर न लगी कि सांप अचानक घर में घुस गया है।
बताते चले कि जिस घर मे सांप घुसने की घटना हुई वो कांग्रेस के जिला महामंत्री है। कांग्रेस नेता ने बिना देरी किये कटघोरा के सर्प मित्र केशव जायसवाल को संपर्क कर जानकारी दी।
सर्प मित्र ने बिना देरी किये तुरंत मौके में पहुँच कर सांप का सफल रेस्क्यू किया तथा घर के सदस्यों को सांप के बारे में जानकारी दी। सर्प मित्र ने बताया कि यह सांप बिना जहर का है। जो चूहे के शिकार के लिए घर में घुसा होगा। जिसे धामन कहा जाता है।
बताते चले कि बारिश का मौसम आते ही विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु सकिय हो जाते है। जिसमे कुछ जहरीले व बिना जहर के भी होते है। कटघोरा के सर्प मित्र ने लोगो से अपील की है कि किसी भी प्रकार के सर्प देखे जाने पर मारे नही हमसे संपर्क करे। जिससे जीवों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगंल में छोड़ा जा सके।
सर्प मित्र
केशव जायसवाल
7000696275