कोरबा// उत्तरपुस्तिका की जाँच में अनियमितता की शिकायत…एन.एस.यू.आई ने की पुनः मूल्यांकन जांच की मांग

171

कोरबा।।

शा.ई.व्ही.पी.जी कॉलेज कोरबा के छात्रों का उत्तर पुस्तिका का सही जांच ना करते हुये बी.सी.ए. प्रथम द्वितीय, तृतीय के अधिकतर विद्यार्थियों को एक ही विषय में पूरक व फैल किये जाने के संबंध में एन.एस.यू.आई के छात्र नेताओं ने ज्ञापन सौंपा है।

जिसमे बताया गया हैं कि, शा. ई. व्ही.जी कॉलेज कोरबा मे बी. सी. ए., के छात्र-छात्राए है, और हमने इस वर्ष ऑफ लाईन माध्यम से परीक्षा दी है हमारे द्वारा पेपर जितने अंको का लिख कर आया गया है उस हिसाब से हमारे अंक हमें प्राप्त नहीं हुए हैं हमें यह लगता है कि हमारा पेपर सही तरीके से मूल्यांकन नहीं हुआ है मुख्यतः विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी, गणित (बीसीए तीनों वर्ष में अलग-अलग नामों से विषय ) इन सभी विषयों में अधिकतर छात्र छात्राएं का रिजल्ट पूरक एवं फैल घोषित किया गया है छात्र छात्राओं को उनके लेखन अनुसार अंकों की प्राप्ति नहीं हुई है जिससे स्पष्ट होता है कि आपके विभाग के द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन अच्छी तरह से नहीं हुई है कृपया इस विषय में ध्यान दीजिए एवं छात्र छात्राओं के उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः एवं सही तरीके से जांच करवाते हुए रिजल्ट जारी करने की कृपा करें जिससे छात्र-छात्राओ का भविष्य को देखते हुये हमारी उत्तर पुस्तिका हिंदी, इंग्लिश, गणित (तीनों वर्ष में अलग-अलग नामों से है इनके विषय) को पुनः जांच कि जाए।