कोरबा// अधिकांश क्षेत्रों में मंत्री पिछ्ड़े…लेकिन पूर्व पार्षद सीताराम ने मानिकपुर में दिलाई बढ़त

103

अधिकांश क्षेत्रों में मंत्री पिछड़े लेकिन मानिकपुर में मिली बढ़त

कोरबा।

हाल ही में संपत्र विधानसभा चुनाव में वैसे तो प्रदेश के राजस्व मंत्री तथा कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह आग्रवाल को कोरबा नगर निगम के अधिकांश वार्ड व क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन की तुलना में कम मत मिले और उन्हें पिछड़ना पड़ा लेकिन मानिकपुर तथा दादर क्षेत्र ऐसे थे, जहां उन्हें बढ़त मिली, क्षेत्र में स्थापित बूथ क्रमांक 239 में श्री अग्रवाल को 471 मत मिले, जबकि यहां से भाजपा प्रत्याशी देवांगन को 204 मतों से संतोष करना पड़ा।

बूथ क्रमांक 240 में कांग्रेस को 315 तथा भाजपा को 256 व बूथ क्रमांक 241 में कांग्रेस को 493 तथा भाजपा को 321 मत मिले। जबकि बूथ क्रमांक 238 में कांग्रेस को 275 तथा भाजपा को 436,
बूथ क्रमांक 238 ए में कांग्रेस को 143 तथा भाजपा को 270 वोट मिले।
हालांकि इन दोनों बूथों में कांग्रेस को पीछे रहना पड़ा लेकिन पांचों बूथ मिलाकर कांग्रेस को लगभग 210 वोटों की बढ़त मिली।
इन बूथों की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद सीताराम चौहान को दी गई थी, जहां उन्होंने अपनी टीम के साथ लगातार मेहनत कर कांग्रेस को बढ़त दिलायी।