कोरबा// 20 वर्षिय युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

181

कोरबा।

सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली मृतक युवती का नाम रिचा हैं। रिचा की मां कलेक्टोरेट के राजस्व विभाग में प्यून का काम करती है।

बेटी रायपुर में रहकर पढ़ाई करती थी। जो छुट्टी में अपने घर कोरबा आई हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय रिचा सोंधिया रायपुर में रहकर पढ़ाई करती थी। जिसकी दोस्ती रायपुर में अनिकेत मिश्रा नामक युवक से थी।
युवक ने युवती को एक डॉगी गिफ्ट किया था, जिसे लेकर युवती अपने घर कोरबा, एरिगेशन कॉलोनी लेकर आ गई थी।

इसी बीच अचानक डॉगी की तबीयत बिगड़ी और डॉगी की मौत हो गई।
इसे लेकर अनिकेत मिश्रा रिचा को लागातार परेशान कर रहा था।
जिससे रिचा इस बात से काफी ज्यादा परेशान हो गयी थी। और इस बात के अधिक दबाव से उसने अपने घर पर रविवार दोपहर मे फाँसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।
घटना के बाद से रिचा की मां दुर्गा सोंधिया का रो-रो कर बुरा हाल हैं रिचा की मां दुर्गा ने ,रायपुर निवासी युवक अनिकेत मिश्रा पर अपनी बेटी को परेशान करने का आरोप लगा रही हैं। दुर्गा ,युवक के ऊपर ठोस कार्यवाही चाहती हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। फिलहाल युवती को परेशान करने वाला युवक अनिकेत का मोबाइल लगातार बंद आ रहा हैं।