कटघोरा बिजली विभाग में टेंडर के लिए 25000 में खेला : चहेते ठेकेदार से मिलीभगत कर दिया जा रहा काम…कार्यपालन निदेशक से हुई शिकायत…

96

कटघोरा बिजली विभाग में टेंडर के लिए 25000 में खेला : चहेते ठेकेदार से मिलीभगत कर दिया जा रहा काम…कार्यपालन निदेशक से हुई शिकायत…

 

कोरबा-कटघोरा।।

आज दिनांक 16.06.2025 को नया IP कनेक्शन हेतु निविदा क्रमांक 1-797 निकला हुआ था, जिसमे समस्त ठेकेदारों ने हिस्सा लिया था, किन्तु कार्यपालन अभियंता O&M कटघोरा के द्वारा आपने कार्यालीन कर्मचारियों से मिल कर आपने पसंदीदा ठेकेदार को निविदा देने हेतु अन्य ठेकेदारों को बाध्य किया, जा रहा है तथा आपको अवगत करना चाहूँगा कि इस तरह ठेकेदारों के साथ दो तरफ़ा व्यवहार इनके द्वारा किया जा रहा है, आपको सूचित करना चाहूँगा कि कि आज दिनाक 16.06.2025 के निविदा में स्थानीय ठेकेदारो को दरकिनार करते हुए आपने पसंदीदा बाहरी ठेकेदार को L1 करने हेतु अन्य ठेकेदारों को बाध्य किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार उक्त निविदा हेतु कार्यपालन अभियंता तथा उसके पसंदीदा ठेकेदार के साथ 20,25 हजार लेनदेन कि भी सुचना प्राप्त हुई है, आपको यह भी बताना चाहूँगा कि मेरे द्वारा जब निविदा के बारे में जानकारी पूछी जा रही है तो कार्यालीन कर्मचारियों द्वारा गोल गोल जवाब दिया जा रहा है।

अतः श्रीमान जी कार्यपालन अभियंता कटघोरा के दोहरे व्यवहार से स्थानीयय ठेकेदारों में आक्रोश व्याप हो रहा है, अतः श्रीमान जी इस संबंध में उचित कार्यवाही करने कि कृपा करे ।