कटघोरा/छुरी :नगर पंचायत छुरीकला के जमींदार व दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष कुँवर राजवर्धन प्रताप सिंह ने 50 फीट की विशाल रावण के पुतले का किया दहन::हजारों की संख्या में जुटे ग्राम वासी:

66

छुरीकला/ दो वर्ष बाद नगर पंचायत छुरीकला मे बुधवार को जमीदार व दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष कुँवर राजवर्धन प्रताप सिंह  के निवृत्त मे हजारों नागरिकों के उपस्थिति 50 फीट की विशाल रावण के पुतले का दहन कर मनाया गया तथा छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिससे देखने हजारों की संख्या मे लोगों की हुजूम लगी रही ।


पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण नगर क्षेत्र मे दशहरा उत्सव नहीं मनायी गई थी

छुरी जमींदार के रियासत के परंपरा दशहरा उत्सव मनाने के लिए दशहरा समिति अध्यक्ष कुवंर राजवर्धन प्रताप सिंह के मार्ग निदेशन मे एक माह से तैयारी मे लगे रहे इस दौरान दशहरा समिति की बैठक भी आयोजित किये गये । दशहरा के दिन रात मे जमीदार निवास स्थान गढ़ी से श्री राम की जय कारों के साथ हजारों दर्शकों के बीच भगवान राम लक्ष्मण व हनुमान की शोभा यात्रा नगर मे निकाली गई , शोभा यात्रा नगर भम्रण करते हुए दशहरा मैदान पहुंच कर 50 फीट के बनायें गये विशाल रावण पुतले को भगवान राम ने दहन कर जलायी गई तथा फटाकों की आतिशबाजी की गई इससे आसमान पर फटाकों की सतरंगी छटाएं बिखर गई ,

इस दौरान ठसाठस भीड से भरी दशहरा मैदान मे जयकारों के साथ तालियों की गडगडाहट से गुंज उठा ।
रावण दहन पश्चात समिति अध्यक्ष सदस्य एंव नगरवासियों के साथ नगर के देवालय ठाकुर देव , हरदेव लाल और मां कोसगाई दाई की नगर बैगा द्वारा पूजा करायी गई तथा सोनपत्ती चढायें गये ।


देवालय के पूजा पशचात नगरवासियों के साथ जमींदार निवास गढ़ी पहुंच कर क्षेत्र के 84 ग्राम से पहुंचे जनसमुदाय से भेंट कर उन्हें दशहरा की शुभकामनाएं दिये । इस मौके पर नगर क्षेत्र से दशहरा उत्सव मे शामिल होने पहुंचे हजारों दर्शकों के मंनोरंजन हेतु छत्तीसगढ़ के फिल्म कलाकार व गायक अनुज शर्मा नाइट कार्यक्रम आयोजित किये गये । दशहरे मैदान मे पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी , कुछ लोगों द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपद्रव किये जाने पर पुलिस टीम द्वारा पकडा गया था जिन्हें सुबह समझाइस दे कर छोड दिया गया ।