आरडीएसएस योजना में गड़बड़ी : सीएसईबी प्रोजेक्ट के कार्यपालन अभियंता हरेश कुमार मंगेसकर निलंबित : जांच की आंच कोरबा में भी जल्द

222

आरडीएसएस योजना में गड़बड़ी : सीएसईबी प्रोजेक्ट के कार्यपालन अभियंता हरेश कुमार मंगेसकर निलंबित : जांच की आंच कोरबा में भी जल्द …

 

जांजगीर-चाम्पा।।


जांजगीर जिले में चल रहे कार्यों में गड़बड़ियों और पारदर्शिता के अभाव को लेकर उठे सवाल अब गंभीर मोड़ ले चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर की लिखित शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरडीएसएस के सीएसईबी प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

अपूर्ण और भ्रामक जानकारी से उठा शक

उमा राठौर ने आरडीएसएस योजना के तहत जिले में स्वीकृत कार्य योजनाए ठेकेदारों की नियुक्तिए खर्च की स्थिति एवं कार्य प्रगति से संबंधित जानकारी मांगी थी किन्तु विभाग द्वारा जो विवरण प्रस्तुत किया गया वह न केवल अपूर्ण और भ्रामक था बल्कि उससे विभागीय कार्यप्रणाली पर संदेह की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना
का जो प्रारूप मुझे प्राप्त हुआ वह पारदर्शिता से कोसों दूर है। इससे यह आभास होता है कि योजनाओं में गंभीर गड़बड़ी छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि समय रहते वास्तविकता सामने नहीं लाई गई तो यह एक बड़ा जनविरोधी भ्रष्टाचार सिद्ध हो सकता है। उमा राजेन्द्र राठौर की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने प्रोजेक्ट के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि

शिकायत में दम था और अधिकारी की भूमिका संदेह के घेरे में है। हालाकि योजना के अंतर्गत कार्य अभी जारी हैं परंतु अब उनकी निगरानी एवं मूल्यांकन प्रशासनिक स्तर पर और अधिक गंभीरता से किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक विभाग की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं आमजन और सामाजिक कार्यकर्ता यह सवाल उठा रहे हैं कि यदि कोई गड़बड़ी नहीं थी तो प्रोजेक्ट प्रभारी को निलंबित क्यों किया गया। कोरबा में भी अधिकारियों की आपसी साठ-गाठ चरम सीमा पर है जिस पर निलबंन कार्रवाई की गाज कोरबा में भी जल्द देखने मिलेगा।