SECL कर्मी के पुत्र की मिली लाश… मामला संदिग्ध..पढ़े पूरी खबर

91

सीढ़ियों के नीचे मृत अवस्था मे मिली लाश

जांजगीर-चांपा।

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों पर दो लाश मिली है। दोनों ही शवों के मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पहला मामला ग्राम पंचायत धरदेई का है, जहां युवक विकास पटेल (30 वर्ष) का शव उसके घर की सीढ़ी के पास संदिग्ध हालत में मिला है।

वहीं दूसरा मामला ग्राम तनोद का है, जहां कुएं से एक बुजुर्ग की लाश मिली है। ग्राम धरदेई में युवक विकास पटेल का शव सीढ़ी के नीचे औंधा पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मृतक के चाचा ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कहा कि मामला शुरुआती जांच में हत्या का लग रहा है। फिलहाल परिवारवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।