सक्ती,30 दिसंबर 2022 : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सक्ती जिले में त्रिस्तरीय पंचायत श्नगर पालिका उप चुनाव 2022-23 हेतु गुड्डू जगत, संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा (छ.ग.) प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
सक्ती जिले में 1 जनपद सदस्य 7 पंच के साथ 1 पद पर पार्षद निर्वाचन होनी है। जगत जी विश्राम गृह सक्ती में उपलब्ध रहेगें। जिले के उक्त निर्वाचन में संलग्न अधिकारी/कर्मचारी अथवा आम जन प्रतिनिधि आवश्यकतानुसार दोपहर 03 से 05 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
सामान्य प्रेक्षक जगत जी का मोबाईल नंबर +91-9131989684 पर उपलब्ध रहेगें। इस दूरभाष नंबर पर निर्वाचन में संलग्न अधिकारी /कर्मचारी एवं अन्य प्रतिनिधि चुनाव संबंधी जानकारी तत्काल जगत जी को अवगत करा सकते हैं।