नारायणपुर : महिला उत्पीड़न यौन हिंसा पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला

16

नारायणपुर, 23 दिसम्बर 2022 : नगरपालिका परिषद् नारयणपुर में महिला हिंसा एवं उत्पीड़न पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन बीते दिन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलों पर होने वाले हिंसा की रोकथाम तथा यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाकर होने वाले अन्याय को रोका जा सके। प्रशिक्षण का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ सुशर्मिला सरकार द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तथा प्रशिक्षण का परिचय उद्देश्य आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने उत्पीड़न एवं हिंसा के प्रारंभिक परिचय के रूप में उत्पीड़न के अलग-अलग प्रकार के रूप में संक्षिप्त जानकारी दी गई, जिसमे शारिरीक, मानसिक, मौखिक, आर्थिक, यौन उत्पीड़न, सामाजिक उत्पीडन तथा परिवारिक उत्पीड़न आदि की जानकारी दी गई।

द्वितीय सत्र के रूप में किरण नेलवाल़ ने लैंगिक समानता समाज में लैंगिक भेदभाव आदि के संदर्भ में जानकारी दी और बताया कि अगर कोई हिंसा का शिकार हो रहा है, उत्पीड़न हो रहा है, तो वो सखी सेंटर में आ सकते है। सखी सेंटर में उसे सही मदद और सहयोग मिलेगा।

तृतीय सत्र में उप पुलिस अधिक्षक सुउन्नति ठाकुर द्वारा कार्यालय परिसर में होने वाले उत्पीड़न के संदर्भ में जानकारी दी गई तथा महिलाओं से संबंधिक अधिनियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर कार्यालय में कमेटी की गठन किया गया है, जहां महिलायें अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अभिव्यक्ति एप लांच किया गया है, यहां भी महिलायें शिकायत दर्ज करा सकती है।

चौथे सत्र के दौरान बाल विकास समिति से सुसरिता वनजारी द्वारा बच्चों में होने वाले उत्पीड़न के संदर्भ में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कैसे-कैसे अपराध छोटे बच्चों के साथ होते है, चाहे वह लड़का हो या लड़की। उनके द्वारा कहा गया कि इस प्रकार का अपराध किसी बच्चों के साथ होता है तो आप बाल संरक्षण विभाग में आए उन बच्चों को न्याय प्राप्त होगी।

इस प्रकार सभी विभाग के सम्मानीय वक्ताओं द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया। यह प्रशिक्षण मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मोबिन अली के मार्गदर्शन में हुआ। प्रशिक्षण के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी अजय राय, पदमा देवांगन, रुक्साना तथा सभी एएलएफसीएलसी के सदस्य तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।