- शमा फारूखी होंगी मुंगेली डीएफओ
रायपुर//
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मंगलवार को प्रदेश के आईएफएस अधिकारियों का तबादल सूची जारी किया गया है जिनमें 2015 बैच की आईएफएस अधिकारी श्रीमती शमा फारूखी उप वनसंरक्षक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर में पदस्थ थी जिन्हें आदेशानुसार मुंगेली का नया डीएफओ बनाया गया है।
विदित हो कि श्रीमती शमा फारूखी प्रदेश के अन्य जिलोंं में अपनी सेवाएं देने के पश्चात् कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में अपनी बेहतरीन कर्तव्यनिष्ठता का परिचय देते हुए शासन की योजनाओं को जोरशोर से वनमंडल के तहत बेहतर स्वरूप प्रदान कर एक नया आयाम लिख चुकी हैं। श्रीमती शमा के कार्यकाल में कटघोरा वनमंडल के तहत अनेक कार्य किए गए थे जो काबिले तारीफ थे। उनकी इन्ही निष्ठा को देखते हुए मंगलवार 31 अक्टूबर को प्रदेश के अनेक आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 2015 बैच की तेजतर्रार आईएफएस अधिकारी श्रीमती शमा फारूखी उप वनसंरक्षक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर के कार्यकुशलता एवं टीम भावना में विश्वास रखने वाली श्रीमती शमा फारूखी को मुंगेली का वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।




