दुखद : नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन

47

उत्तर प्रदेश : कई दिनों से बीमार चल रहे समाजवादी पार्टी के सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह गुरुग्राम में निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे. वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलाय सिंह ने आज यानी 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह 8-8.30 बजे के बीच अंतिम सांस ली. उन्हें 22 अग्स्त को यहां भर्ती करवाया गया था. 1 अक्टूबर की रात उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों का एक पैनल उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए था.

इससे पहले शनिवार तक बताया जा रहा था कि मुलायम सिंह यादव पर दवाओं और दुवाओं का असर दिख रहा है. उन्हें सांस लेने में जो दिक्कत हो रही थी वह कम हुई थी और और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में था. शनिवार को भी बताया गया थी कि पूर्व रक्षा मंत्री की हालत अब स्थिर है. लेकिन सोमवार सुबह-सुबह उनके निधन की खबर सुनकर उनके चाहने वाले और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई.

हालांकि, मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ संजीव गुप्ता ने रविवार दोपहर को बताया था कि नेता मुलायम सिंह यादव की स्थिति आज काफी गंभीर है. मुलायम सिंह के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पिछले कई दिनों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार हवन-पूजन कर रहे थे. मेदांता अस्पताल में भी अलग-अलग पार्टियों के नेताओं का आना लगातार जारी था. इस दौरान इनेलो प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, किसान नेता नरेश टिकैट, उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई नेताओं ने पिछले कुछ दिनों में मेदांता जाकर मुलायम सिंह का हाल जाना था.