Korba// वेतन के पैसे को पत्नि द्वारा मायके में देना, महिला की मृत्यु की वजह बनी…फरार पति गिरफ्तार

111

दिनांक 11.11.2022 को सूचक हेमंत सिंह जगत पिता धरम सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी उतरदा रोड हरदीबाजार चौकी हरदीबाजार, थाना कुसमुण्डा, जिला कोरबा चौकी उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि उसके पिता धरम सिंह सिदार व मॉ रजनी सिदार दोनों उतरदा रोड हरदीबाजार में किराये के मकान में रहते थे। मकान मालिक यदुनाथ सिंह राठौर द्वारा रात्रि करीबन 8 बजे सूचक को फोन कर बताया गया कि तुम्हारी मॉ आज दोपहर से घर से बाहर नही निकली है तथा तुम्हारे पिता धरम सिंह घर से भाग गये है। तब सूचक ग्राम सिरकी से अपने मामा जोगेन्द्र सिंह नेताम के साथ हरदीबाजार वाले घर पर आकर देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है, अंदर बेडरूम में जाकर देखने पर प्रार्थी की मॉ रजनी के उपर कंबल ढका हुआ था जिसे हटाकर देखने पर प्रार्थी की मॉ का शव बिस्तर पर पड़ा था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 613/2022 धारा 302 भादवि. व मर्ग क्रमांक 145/2022 धारा 174 जा.फौ कायम कर हालात से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) को अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। तब आरोपी धरम सिंह के संबंध में पतासाजी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि कल घटना को अंजाम देने के बाद से दीपका के पास लुकछिप रहा है। मुखबीर द्वारा बताए स्थान से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नि उसके वेतन के लगभग पूरे पैसे को अपने मायके में खर्च कर देती थी जिसे लेकर आये दिन आरोपी व मृतिका के मध्य विवाद होता रहता था। कल दिनांक 11.11.2022 को भी आरोपी द्वारा खर्च के लिए पैसे मांगने पर पत्नि द्वारा पैसे नही देने पर आरोपी द्वारा अपनी पत्नि के सिर को दिवाल में मरते दम तक ठोक ठोक कर हत्या करना और गला दबा कर मारना स्वीकार किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी को आज दिनांक 12.11.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।