Korba/कटघोरा।। प्रसव पीड़ा से कराह रहे मादा लेब्रा डॉग…के गर्भ में फसे बच्चो को…सिजेरियन ऑपरेशन करके सफल निकाला गया…पढ़े जीव जंतु जगत की सफल खबर

230

कोरबा।

कोरबा के रहने वाले युवक का मादा लेब्रा डॉग 2 दिनों से प्रसव पीड़ा से कराह और चिल्ला रही थी। मादा लेब्रा डॉग एक दिन पूर्व एक बच्चे को जन्म दे चुकी थी और सेस बच्चे मादा डॉग के गर्भ में फस चुके थे और वह अन्य बच्चों को जन्म देने में असमर्थ थी। कोरबा जिले के सभी डॉक्टर्स ने अपने हाथ खड़े कर दिए लेकिन उस दर्द में कराह रही लेब्रा डॉग का इलाज मानो असंभव हो गया था।

तभी कोरबा के रहने वाले पशु मालिक श्री प्रतीक स्वामी कोरबा को डॉक्टर राम चरण साहू के बारे में पता चला जो की कोरबा जिले के पशु चिकित्सालय कटघोरा में पदस्थ है । उस लेब्रा डॉग के पेट में 4 बच्चे फसे हुए थे । जिसमे से 3 जीवित एवम 1 मृत बच्चे को सिजेरियन ऑपरेशन कर के निकाला गया। डॉक्टर राम चरण साहू और उनके सहयोगी टीम की मदद से सफल ऑपरेशन किया गया और उस लेब्रा डॉग की और उसके बच्चो का जीवन बचाया गया।

लाचार और बेशूद मादा लेब्रा डॉग को डाक्टर राम चरण साहू के द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन करके बच्चो को बाहर निकाला गया।

जिस अवस्था में मादा लेब्रा डॉग थी। सायद उसका बच पाना असम्भव था। मगर डॉक्टर रामचरण साहू ने उसके पेट से बच्चो को बड़ी मेहनत से बाहर निकाला उसका सफल इलाज कर अंदर मैं फेल चुके जहर का इलाज किया और लगातार 3 दिन तक इलाज किया गया आज लेब्रा डॉग तंदरुस्त और खतरे से बाहर है
इस सफल ऑपरेशन कार्य में डॉक्टर रामचरण साहू , डॉक्टर कमल कुमार गुप्ता, PAIW साबिर अशरफ, अशोक रजक के कड़ी मेहनत से ये संभव हो पाया। और आज लेब्रा डॉग पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुकी है ।

डॉक्टर साहब और उनकी टीम के सहयोग से ये प्रयाश सफल हो पाया।

Dr साहब का कहना है कि
आम जन को बताते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है की मेरे आने से अब तक करीब 50 से 60लावारिस पशुओं का आम जनता के सहयोग से इलाज किया गया। और सारे पशु ठीक हो चुके है। जिसमे अशोक रजक, चंद्रकांत डिसेना, श्री विनायक सर, लक्ष्मी नारायण श्रीवास, नवीन गोयल, अभिषेक सोनी की मुख्य भूमिका रही।