रांची : झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की बुधवार को पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि ईशा को पति ने ही गोली मारी थी। इसके बाद पुलिस को लूटपाट की कहानी बताई।
इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। ईशा आलिया के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति डायरेक्टर प्रकाश अलबेला को गिरफ्तार किया है। वो बार-बार अपना बयान भी बदल रहा है। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी।
हावड़ा के उलुबेरिया में ईशा आलिया को पॉइंट जीरो रेंज से गोली मारी गई है। वारदात में पति ही आरोपी है। हावड़ा ग्रामीण एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया रिया कुमारी के परिवार वालों ने प्रकाश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।
सुकमा : शौर्य पुरस्कार के लिए आवेदन 31 दिसम्बर तक
इनके खिलाफ कई तरह के गंभीर आरोप हैं। परिजनों का कहना है कि वह पहले भी रिया की पिटाई करता था। उसे टॉर्चर करता था।
दोनों ने प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि शुरुआत में प्रकाश ने रिया ऊर्फ ईशा को अपनाने से इनकार कर दिया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद दोनों ने शादी की थी। दोनों रांची में फ्लैट लेकर रहते थे
ईशा आलिया की दो साल की छोटी बच्ची है जिसे अब भी पुलिस थाने में रखा गया है। कल देर रात तक उनके परिजन बच्ची को थाने से बाहर लाने के लिए परेशान रहे, लेकिन पुलिस ने बगैर किसी आधिकारिक जानकारी के बच्ची को किसी के साथ भेजने से इनकार कर दिया।
ईशा आलिया के रिश्तेदार कोलकाता में रहते हैं जो देर रात थाने पहुंचे। बच्ची के लिए दूध और दूसरी चीजें ले गए।
इस मामले में पुलिस उनके पति से पूछताछ कर रही है। घटना कैसे हुई इसकी पूरी जानकारी इकट्ठा कर रही है। घटना बुधवार सुबह हावड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर घटी। कोलकाता पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
अब तक जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार अभिनेत्री रिया कुमारी अपने पति प्रकाश अलबेला और दो बेटियों के साथ अपनी गाड़ी से कोलकाता जा रहीं थीं। पति प्रकाश अलबेला भी झालीवुड से जुड़े हैं। वो बतौर डायरेक्टर काम कर रहे हैं। कोलकाता जाने के दौरान हावड़ा जिले के बगनान के महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी थी।
इसी दौरान लूटपाट की नीयत से कुछ अपराधियों ने उनके साथ विवाद किया। इसे देख रिया भी अपराधियों से भिड़ गई और पति को बचाने की कोशिश करने लगी। अपराधियों ने इसी वक्त गोली चला दी। जानकारी के अनुसार गोली रिया कुमारी के कान में लगी।
घटना की जानारी मिलने के बाद बगनान पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर पति प्रकाश अलबेला का पुलिस ने बयान भी लिया है अब तक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद भी शव ले जाने की इजाजत नहीं दी है। घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।






