Sunday, October 25, 2026
Home दिल्ली देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस पर मुजफ्फरनगर के पास पथराव; जनवरी के बाद...

देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस पर मुजफ्फरनगर के पास पथराव; जनवरी के बाद यह 7वीं घटना

85

नई दिल्ली : देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर रविवार को पत्थर फेंके गए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-देहरादून रूट पर मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के ई1 कोच पर पथराव किया गया। इस घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। दिल्ली मंडल ने दोषियों को पकड़ने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को लगाया है। देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की जनवरी से लेकर अब तक यह 7वीं घटना है।