Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की प्राथमिकता, विकास और लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाना है :...

राज्य सरकार की प्राथमिकता, विकास और लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाना है : मंत्री कवासी लखमा

59

रायपुर, 13 जून 2023 : उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज नारायणपुर प्रवास के दौरान ओरछा विकासखण्ड में 6 करोड़ 23 लाख 49 हजार रूपये की लागत से ज्यादा के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार हितग्राहियों को चेक वितरण किया। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों के प्रवेशी बच्चों को जाति प्रमाण पत्र, स्कूल बैग तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक का वितरण किया।

इसके अलावा उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को टूलकिट का भी वितरण, कृषि विभाग के माध्यम से 9 हितग्राहियों को धान बीज वितरण, 8 हितग्राहियों को रागी बीज वितरण, 10 किसानों को अरहर बीज का वितरण किया गया।

इसके अलावा सौर सुजला योजना फेस 7 के तहत् 26 हितग्राहियों को 76 लाख 77 हजार से अधिक रूपये की अनुदान राशि का वितरण किया गया। वहीं वन विभाग के तेंदूपत्ता संग्राहकों के 3 हितग्राहियों को चेक वितरण किया गया। साथ ही एक हितग्राही को 6 लाख रूपये का जनहानि मुआवजा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंत्री लखमा ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्षों में राज्य सरकार ने सभी वर्ग के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर उन्हें लाभांवित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकता प्रदेश का विकास करना है और लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप एक ओर जहां लोगों का पलायन रूका है। वहीं, लोग स्वरोजगार से जुड़ रहे है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों की स्थापना कर बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम समेत जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।