राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर किया रुद्राभिषेक…हज़ारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

46

कोरबा।

प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान शिव जी का रूद्राभिषेक किया। कोरबा के मुड़ापार स्थित शिव मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम रखा गया था। यहाँ कोरबावासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली एवं छत्तीसगढ़ राज्य की उतरोत्तर प्रगति की कामना के साथ मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शिव जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस विशाल आयोजन में हज़ारों की संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए। कोरबा शहर व नजदीकी ग्रामीण अंचलों के नागरिकों ने भोलेनाथ के सम्मुख श्रद्धावनत होकर इस आयोजन में भागीदारी निभाई। शांति देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस आयोजन में समस्त आगंतुकों के बैठने व अभिषेक में शामिल होने के लिए शांति देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। सभी श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर परिसर में आयोजित भजन कीर्तन में शामिल होकर आयोजन का आनंद उठाया। इस अवसर पर प्रसाद की व्यवस्था भी थी, पूजन के पश्चात् श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। महादेव के प्रति नागरिकों की अगाध भक्ति से समूचा वातावरण शिवमय हो गया। वहां उपस्थित हर किसी की जुबान पर भोलेनाथ की महिमा का ही बखान चल रहा था.