Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ पत्रकार की बेटी की मिली लाश : हत्या या आत्महत्या : मामला...

पत्रकार की बेटी की मिली लाश : हत्या या आत्महत्या : मामला संदिग्ध…जांच में जुटी पुलिस

171

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागरपारा निवासी एवं पत्रकार गोपाल शर्मा की जांजगीर-चांपा जिले में निवासरत युवा पुत्री इशिका शर्मा की घर में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। उसकी घर पर लाश मिली है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इस पर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

जांजगीर/चाम्पा :-

जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक जानकारी ली। पुलिस के खोजी डॉग को भी मदद के लिए मौके पर तलब किया गया।
प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार गोपाल शर्मा ने जांजगीर यादव चौक के पास नया मकान बनवाया है और 1 फरवरी को ही में गृहप्रवेश किया था। वे किसी कार्य से कोरबा आये थे कि आज फोन के जरिए इस आशय की जानकारी मिली तो वे पत्नी के साथ जांजगीर-चांपा पहुंचे। इशिका शर्मा जांजगीर में ही रहकर चैनल में बतौर पत्रकार काम करती थी। घर पर उसके साथ भाई और एक अन्य युवक के होने का पता चला है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है व जांजगीर सहित कोरबा के पत्रकारों में शोक की लहर है।