Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की बेटी को तेजाब फेंकने की धमकी

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की बेटी को तेजाब फेंकने की धमकी

74

ग्वालियर : ग्वालियर में हिंदूवादी छवि के नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके जयभान सिंह पवैया की बेटी समीधा सिंह को किसी ने लेटर भेजकर धमकाया है। समीधा माधव कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्हें डाक के जरिए लेटर मिला है।

लेटर में धमकाने वाले ने लिखा है- तेरे चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा और तेरे पिता (जयभान सिंह पवैया) को भी दो महीने के अंदर मार डालूंगा। शनिवार को ग्वालियर के जनकगंज थाने में इस मामले में मामला दर्ज किया गया है। चिट्‌ठी भेजने वाले की तलाश की जा रही है।