रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा की लगभग पूरी टीम को बदल दिया गया है। कुछ पदाधिकारियों को पुराने पदों से प्रमोट किया गया है तो कुछ को प्रमुख मोर्चा के पदों से हटाकर दूसरी जिम्मेदारियों में शिफ्ट कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की तरफ से जारी की गई नई टीम की लिस्ट में युवाओं का बोल बाला है। पुराने चेहरों से भाजपा ने किराना किया है।
मानवता की सेवा में श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल है बेमिसाल : मुख्यमंत्री बघेल
नई लिस्ट के मुताबिक बड़ा बदलाव युवा मोर्चा की टीम में देखने को मिला है। अब तक जिम्मा संभाल रहे अमित साहू को हटाकर आदिवासी चेहरे रायगढ़ के रवि भगत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा मोर्चा की टीम का अहम रोल पार्टी की गतिविधियों और चुनावी माहौल बनाने में होता है। पूर्व IAS ओपी चौधरी संगठन में मंत्री से महामंत्री बना दिए गए हैं। मीडिया का जिम्मा अब CA अमित चिमनानी संभालेंगे। आईटी सेल प्रमुख सुनील पिल्लई को बनाया गया है।
आनी ये है नई टीम की पूरी लिस्ट
उपाध्यक्ष- शिवरतन शर्मा, निर्मल सिन्हा, मधुसूदन यादव, लखनलाल देवांगन, भूपेंद्र सन्नी, सरला कोसरिया, उद्धेश्वरी पैकरा और लक्ष्मी वर्मा।
महामंत्री- केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी
प्रदेश महामंत्री (संगठन) -पवन साय
प्रदेश मंत्री – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अवधेश चंदेल, जगदीश रोहरा, परमेश्वरी राजवाड़े, ओजस्वी मंडावी, किशोन महानंद, श्याम बाई साहू, महेश जैन
कोषाध्यक्ष- नदन जैन
प्रदेश कार्यालय- प्रभारी नरेश गुप्ता
प्रदेश कार्यालय सह- प्रभारी रजनीश शुक्ला
सोशल मीडिया- प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, संयोजक सोमेश चंद्र पाण्डेय, सह-संयोजक मिथुल कोठारी
आइटी सेल संयोजक- सुनिल पिल्लई, सह-संयोजक आदित्य कुरिल
प्रदेश प्रवक्ता- अजय चंद्राकर (मुख्य प्रवक्ता), राजेश मूणत, डा. कृष्णमूर्ति बांधी, रंजना साहू, अनुराग सिंह देव, नीलू शर्मा, संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, देवलाल ठाकुर, दीपक म्हस्के, अमित साहू, नलनिश ठोकने
मोर्चा अध्यक्ष
युवा मोर्चा- रवि भगत
महिला मोर्चा-शालिनी राजपूत
किसान मोर्चा-पवन कुमार साहू
पिछड़ा वर्ग मोर्च-भरतलाल वर्मा
अजजा मोर्चा-विकास मरकाम
अजा मोर्चा-नवीन मारकण्डे
अल्प संख्यक मोर्चा-शकील अहमद
संभागीय प्रभारी
बस्तर – संतोष पाण्डेय
दुर्ग – भूपेंद्र सवन्नी
बिलासपुर – किरण देव
सरगुजा – संजय श्रीवास्तव
रायपुर – सौरभ सिंह