Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : माओवादियों ने पुलिस फोर्स पर एयर स्ट्राइक करने का लगाया...

छत्तीसगढ़ : माओवादियों ने पुलिस फोर्स पर एयर स्ट्राइक करने का लगाया आरोप…जारी किया प्रेस नोट

79

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों ने प्रेस नोट जारी कर पुलिस फोर्स पर एयर स्ट्राइक करने का आरोप लगाया है। दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट के माध्यम से कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर पुलिस फोर्स ने नक्सलियों की PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) पार्टी पर हेलीकॉप्टर और ड्रोन से हवाई हमला किया है। कई गोला बारूद गिराए गए हैं। हालांकि, इससे पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन अंदरूनी इलाके ग्रामीण खेत में जाने से डर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : माओवादियों ने पुलिस फोर्स पर एयर स्ट्राइक करने का लगाया आरोप...जारी किया प्रेस नोट

माओवादी लीडर गंगा का कहना है कि, बुधवार 11 जनवरी को छ्त्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की पुलिस फोर्स हवाई हमला की है। बस्तर के पामेड़, किस्टाराम के सरहदी इलाकों में मेट्टागुड़ा, साकिलेर, रासापल्ली, कन्नेमर, बोतलंका समेत एर्रापाड़ गांव में जंगल पहाड़ी इलाके को निशाना बनाया गया है। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की पुलिस ने इन इलाकों पर ड्रोन से और हेलीकॉप्टर से बमबारी की है। गंगा ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों से लगातारा आसमान से गोला बारूद दागे जा रहे हैं। इससे पहले 15 अप्रैल 2022 में भी ड्रोन हमला किया गया था।

माओवादी लीडर गंगा ने कहा कि, हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आए थे। उन्होंने घोषणा की थी कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले माओवादी पार्टी को जड़ से मिटा देंगे। इसी योजना के अंतर्गत ‘घेरा डालो उन्मूलन करो’ अभियान संचालित करते हुए पुलिस PLGA, क्रांतिकारी कमेटी एवं जनता का सफाया करने की योजना बना रही है। केंद्र के निर्देश के अनुसार अफसर काम कर रहे हैं। माओवादियों का कहना है कि, बमबारी से इलाके की जनता खेत में काम करने नहीं जा पा रही है।

दरअसल, बुधवार की देर शाम CRPF IG ऑफिस की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि, बुधवार को CRPF की कोबरा बटालियन की एक टुकड़ी हेलीकॉप्टर से फॉरवर्ड ऑपरेटिंग भेज भेजी जा रही थी। इसी पार्टी के हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त नक्सलियों ने फायरिंग की। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।