Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized अवैध रेत खनन पर प्रशासन की कार्यवाही, दैहान पारा बालको से 2...

अवैध रेत खनन पर प्रशासन की कार्यवाही, दैहान पारा बालको से 2 ट्रैक्टर जप्त

84

रेत का काला कारोबार निरंतर जारी।

रोज रात 9 से सुबह 5 बजे तक चलता हैं,अवैध कारोबार।

 

कोरबा 29 अक्टूबर 2022/ जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी कोरबा श्रीमती सीमा पात्रे के नेतृत्व में आज राजस्व की टीम ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की। राजस्व टीम ने कार्यवाही करते हुए दैहानपारा बालको से रेत के अवैध परिवहन में संलग्न दो ट्रैक्टर को जप्त किया। जप्त ट्रैक्टर को थाना बालको के सुपुर्दगी किया गया। अवैध रेत खनन परिवहन की कार्यवाही के दौरान एसडीएम सहित तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। तहसीलदार कोरबा श्री मुकेश देवांगन ने बताया की जब्त सुदा ट्रैक्टर क्रमांक CG13 एएल 7558 के मालिक सुनील कुमार पालेकर और ट्रैक्टर क्रमांक CG13 यूजी 6848 के मालिक वेदप्रकाश साहू है। उन्होंने बताया की अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए आगे भी कार्यवाही की जायेगी।