Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा छत्तीसगढ़ में ED की दबिश से खलबली… कोरबा कलेक्टोरेट पहुचीं ED की...

छत्तीसगढ़ में ED की दबिश से खलबली… कोरबा कलेक्टोरेट पहुचीं ED की टीम…खनिज न्यास मद की दफ्तर सील

101

कोरबा। गड़बड़ियों की शिकायत पर कोरबा जिला सहित प्रदेश भर में जांच पड़ताल करने पहुंची ईडी की टीम ने आज कोरबा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर छानबीन शुरू की यहां टीम की गाड़ियां भरते हुए पहुंची और अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट को अपने कब्जे में ले लिया सीआरपीएफ के जवानों का यह पहला बिठा दिया गया है किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है। ईडी की टीम ने जिला खनिज संस्थान न्यास के दफ्तर को सील कर दिया है। ईडी की जांच की आंच कलेक्ट्रेट तक पहुंचने से जिले भर में खलबली मची हुई है। यहां से इस टीम को क्या हाथ लगेगा, इसकी जानकारी हासिल करने की उत्सुकता भी लोगों में है।