Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ ईडी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

ईडी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

150
  • बिजली बिल का 100 करोड़ से अधिक का बकाया
  • बोले-बकाया वसूली पर दे ध्यान

बिलासपुर//
बुधवार को ईडी संजय कुमार पटेल ने विद्युत विभाग के सभी जोन अधिकारियों की बैठक लेकर कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कड़े लहजे में कहा कि बिजली विभाग में बिजली बिल के तौर पर विगत चार वर्षों में 200 करोड रूपए की रिकवरी बाकी है। जिसके कारण सीएसपीडीसीएल को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए ईडी संजय कुमार पटेल ने बुधवार 21 सितंबर को विभाग के सभी जोन प्रभारियों एवं अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जमकर फटकार लगाई है और कड़े शब्दों में सभी को हिदायत दिए है कि बिजली बिल रिकवरी में तेजी लाते लाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। ईडी श्री पटेल ने सभी अधिकारियों एवं जोन प्रभारी को कहा कि जो घरेलू, व्यवसायिक, सरकारी संस्थानों द्वारा बिजली बिल जमा नहीं किया गया है उनके खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाहीं करते हुए बिजली बिल का भुगतान कराए और सीजीपीडीसीएल को नुकसान से बचाए। ईडी श्री पटेल ने आगे कहा कि आगामी त्यौहारी सीजन के मद्देनजर बिजली व्यवस्थाएं भी दुरूस्त होनी चाहिए किसी भी प्रकार से आम नागरिकों को बिजली संबंधी समस्याओं का समना करना न पड़े इस पर भी विशेष ध्यान दे।