Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ घर मे मिली मां – बेटी की अधजली लाश का हुआ खुलासा…अवैध...

घर मे मिली मां – बेटी की अधजली लाश का हुआ खुलासा…अवैध संबंध में हुई थी मां- बेटी की हत्या….पढ़े पूरी खबर

700

घर मे मिली मां – बेटी की अधजली लाश का हुआ खुलासा…अवैध संबंध में हुई थी मां- बेटी की हत्या….


बलौदाबाजार।।


छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुए मां-बेटी की डबल मर्डर का खुलासा हो गया है। आपको बता दे, आरोपी ने मां-बेटी पर टांगिया से हमला कर जान से मारा फिर दोनों के शव को मिट्टी तेल से जलाने का प्रयास किया। सोमवार को इस घटना की खबर से प्रदेश में सनसनी मच गई थी। मंगलवार को बलौदाबाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा का है। घर में मां और उसके बेटे-बेटी रहते थे। वारदात के दिन उसका बेटा किसी शोक कार्यक्रम में गया था। मां विधवा थी और उसकी बेटी छात्र। ये घटना 28-29 जुलाई की दरमियानी रात की है।

महिला पैसों के लिए कर रही थी ब्लैकमेल – आरोपी

पुलिस ने बताया कि, इस हत्याकांड की मुख्य वजह महिला और आरोपी के बीच अवैध संबंध बना। 35 वर्षीय आरोपी दिलहरण और मृतक महिला संतोषी साहू के बीच अवैध संबंध था। आरोपी का मृतिका के घर आना-जाना करता था। आरोपी बीच-बीच में महिला की आर्थिक मदद भी किया करता था। पिछले कुछ दिनों से मृतक महिला द्वारा आरोपी से अधिक पैसों की मांग की गई। जिससे आरोपी पूरा नहीं कर पा रहा था और महिला आरोपी को ब्लैकमेल कर रही थी।

महिला आरोपी से कहती थी कि, “तुम मुझे अधिक पैसा दो वरना मैं तुम्हारे घर में पत्नी के रूप में रहने लग जाऊंगी और तुम्हें बदनाम कर दूंगी।” इससे त्रस्त होकर आरोपी ने महिला से छुटकारा पाने के लिए महिला की हत्या करने का साजिश रचा। इस साजिश के तहत आरोपी 28 जुलाई को महिला के घर पहुंचता है और उसे समझाने की कोशिश करता है। इतने में महिला जोर-जोर से बात कर रही थी। उसके बाद आरोपी ने टंगिया से महिला को मौत के घाट उतार दिया। मां की आवाज सुन बेटी बाहर आई तो डर और घबराहट की वजह से आरोपी ने 18 वर्षीय बेटी ममता साहू को भी जान से मार दिया। आरोपी ने दोनों के शरीर को मिट्टी तेल से जलाने का प्रयास किया और वहां से फरार हो गया।

पुलिस के प्रेस विज्ञप्ति में क्या?

“दिनांक 29.07.2024 को प्रातः थाना कसडोल में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भदरा में घर के अंदर एक महिला एवं उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। की सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंचा। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। घटनास्थल मृतिका के घर में संतोषी पति स्व. दिलीप साहू उम्र 40 वर्ष एवं उसकी पुत्री ममता साहू 18 वर्ष दोनों निवासी ग्राम भदरा की हत्या हुई थी तथा घर के अंदर जली हुई अवस्था में दोनों मृतकों का शव मिला। घटनास्थल का प्रारंभिक निरीक्षण पर, दोनों मृतकों के सिर में किसी घातक हथियार से गंभीर चोट होना पाया गया तथा इसके पश्चात आरोपी द्वारा मिट्टी तेल डालकर दोनों शवों को जलाने का भी प्रयास किया गया।”

FSL रायपुर की फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची थी


एफएसएल रायपुर की फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, जांच पंचनामा एवं ग्रामवासियों से घटना के संबंध मे पूछताछ किया गया। संपूर्ण कार्यवाही पश्चात दोनों शवों का विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया। प्रकरण में थाना कसडोल में मर्ग क्र. 63/2024, 64/2024 एवं अपराध क्र. 300/2024 धारा 103,1,238 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

घर पर अकेली थी मां-बेटी

प्रकरण में पुलिस टीम में शामिल निरीक्षक रितेश मिश्रा, सउनि श्रवण नेताम, मेघनाथ बंजारे, महिला प्र.आर. मंजू साहू, आरक्षक शरद साहू, मृत्युंजय महिलांगे, प्रताप बंजारे, कमलेश बर्मन, शैलेन्द्र बंजारे, शैलेन्द्र पैकरा व म.आरक्षक नेटी की टीम द्वारा दोनों मृतकों की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपियों के संबंध में पता तलाश प्रक्रिया प्रारंभ किया गया। साथ ही साइबर सेल की टेक्निकल टीम द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा था। मृतिका का घर ग्राम भदरा बीच बस्ती में है तथा घर में दोनो मृतक एवं उसका एक पुत्र निवास करते थे। घटना दिनांक 28-29.07.2024 की दरम्यान पुत्र सुनील एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम अहिल्दा थाना लवन चला गया था।