रायपुर।।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वाणिज्य बजट को लेकर बैठक की. बैठक में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद रहे. ये बैठक नवा रायपुर स्थित अटल नगर मंत्रालय महानदी भवन में की गई है. जहां विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई है.
इस दौरान ओपी चौधरी और लखनलाल देवांगन ने महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तार पूर्वक की चर्चा की. ओपी चौधरी ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।




