Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// लापरवाही पूर्वक कार चलाते चालक ने …कार व स्कूटी सवार को...

कोरबा// लापरवाही पूर्वक कार चलाते चालक ने …कार व स्कूटी सवार को लिया अपनी चपेट में…पढ़े पूरी खबर

259

कोरबा।।

कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर भवानी बाजार के सामने एक चार पहिया वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दो कार और दो स्कूटी को ठोकर मारते हुए पेड़ से जा टकराया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई।

हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। चालक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।

चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।