कोरबा// कार की ठोकर से मासूम की मौत…आक्रोशित भीड़ देखकर-कार के साथ चालक फरार…सीपत थाने में आरोपी ने किया सरेंडर

114

कोरबा।।

जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार के साथ मौके से फरार हो गया। लेकिन कार चालक ने बिलासपुर जिले के सीपत थाने में खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, हरदीबाजार थाना क्षेत्र ग्राम बोईदा अटल चौक के पास शुक्रवार की शाम डेढ़ वर्षीय गौरांश घर के सामने खेल रहा था। वह खेलते हुए एकाएक सड़क पर आ गया। उस दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी ने बताया कि गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण समय पर ब्रेक नहीं लग पाया।

घटनास्थल से भाग गया था चालक

हादसे के बाद भी कार चालक मौके पर रूकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ और आक्रोशित ग्रामीणों को देखकर वह घटनास्थल से भाग गया। आरोपी ने बिलासपुर जिले के सीपत थाने खुद को सरेंडर किया। जिसके बाद सीपत थाना पुलिस ने हरदीबाजार थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर हरदीबाजार थाना पुलिस आरोपी कार चालक को अपने साथ लेकर आई।