कोरबा// जेल भेजते समय पुलिस गिरफ्त से फरार आरोपी पकड़ाया…भिलाई में छुपा था आरोपी

117

कोरबा।।



पत्रकार से मारपीट के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया गया. राहुल चौहान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना किया गया था। जेल पहुंचने से पूर्व ही राहुल चौहान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था जिसे पुनः गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।अंतत उसे भिलाई से गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुख्यात अपराधी राहुल चौहान के पुलिस कस्टडी से फरार हो जाने को पुलिस ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया और उन सभी सूत्रों की तलाश शुरू की गई जिनके जरिए राहुल तक पहुंचा जा सकता था। आधुनिक सुविधाओं के सहारे पुलिस अंततः भिलाई के उस मकान तक पहुंच ही गई जहां राहुल छिपा था। रिश्तेदार के घर में रह रहे राहुल को उन्हीं  पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार किया जिनकी कस्टडी से राहुल फरार हुआ था। इस आरोपी को पुलिस भिलाई से कोरबा ले आई और उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जेल ले जाया जाएगा