Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ बहन से था अवैध संबंध…भाई ने युवक को उतारा मौत के घाट…आरोपी...

बहन से था अवैध संबंध…भाई ने युवक को उतारा मौत के घाट…आरोपी गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर

277


क्षेत्र के ग्राम गिरोला में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. मृतक का नाम गिरधारी रात्रे (उम्र 22 वर्ष), जबकि आरोपी का नाम हेमलाल साहू (उम्र 22 वर्ष) है.

रायपुर/गिरोला।।


मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक 4 दिसंबर को अचानक गुम हो गया था, जिसकी परिजनों ने 6 दिसंबर को अभनपुर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने 4 दिसंबर को ही उसकी हत्या कर गांव के बाहरी इलाके में स्थित तालाब में शव फेंकना कबूल किया.

इसके बाद पुलिस ने आज लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना प्रभारी अभनपुर ने बताया कि आरोपी की बहन का मृतक के साथ अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी होने पर आरोपी काफी अक्रोशित हो उठा था. इसके चलते ही उसने घटना को अंजाम दिया है. आरोपी को हिरासत में लेकर उनसे और विस्तृत पूछताछ की जा रही है.