Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा पाली तानाखार के वरिष्ठ कार्यकर्ता व आमजन ने की विधानसभा अध्यक्ष से...

पाली तानाखार के वरिष्ठ कार्यकर्ता व आमजन ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात…क्षेत्र के समाज सेवक राजवर्धन सिंह को पाली तानाखार से…कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग

120

कोरबा/पाली तानाखार।।

पाली तानाखार आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। और इस क्षेत्र के अस्तित्व में आने के बाद,इस क्षेत्र की जनता, जन सेवक के रूप में राजवर्धन सिंह जी को जानती हैं। पाली तानाखार के हर समाजो में बीच राजवर्धन सिंह जी एक प्रबल छवि के धनी के रूप में जाने जाते हैं।

कुँवर राजवर्धन सिंह

इसी तारतम्य में आज पाली तानाखार के वरिष्ठ कांग्रेसीगढ़, ग्राम सरपंचगण, पंचगण,जनपद सदस्य, जोन अध्यक्ष- बूथ प्रभारीगण, समाज के प्रमुख व वरिष्ठ जन, आगामी चुनाव 2023-24 के विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्र के समाज सेवक-जननायक, राजवर्धन सिंह को पालीताना खार से विधानसभा प्रत्याशी बनाये जाने छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत जी से सौजन्य भेट कर आवेदन सौपा। वरिष्ठ जनों ने पालीतानाखार विधानसभा से राजवर्धन सिंह जी को प्रत्याशी बनाने जाने की मांग की है।


बताते चलें राजवर्धन सिंह जी पालीतानाखार में एक मुख्य जनसेवक के रूप में जाने जाते हैं। क्षेत्र के हर समाज में उनकी एक अलग छवि है। जो निश्चित ही आम जनों के भरोसे पर खरा उतरती है। अगर श्री सिंह को यहां से कांग्रेस अपना प्रत्याशी घोषित करती है,तो निश्चित ही यह पार्टी के लिए एक सफल फैसला होगा।