Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : शासकीय आईटीआई राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प 20 सितम्बर को

राजनांदगांव : शासकीय आईटीआई राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प 20 सितम्बर को

61

राजनांदगांव : सुजुकी मोटर गुजरात प्राईवेट लिमिटेड द्वारा 20 सितम्बर 2022 को सुबह 9 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से लगभग 600 पदों पर भर्ती की जाएगी। शासकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से वर्ष 2017 से 2021 तक उत्तीर्ण व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई (आटोमोबाईल), ट्रेक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल के पुरूष प्रशिक्षणार्थी प्लेसमेंट कैम्प में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सम्मिलित हो सकते है।