पापुआ न्यू गिनी : दक्षिण-पश्चिम सागर के देश पापुआ न्यू गिनी में रविवार को भूकंप आया। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई। इसके पहले शुरुआती छोटे झटके भी आए।
राजधानी पोर्ट मार्सबे से भूकंप का केंद्र करीब 60 किलोमीटर दूर था। यहां का सबसे ज्यादा आबादी वाल क्षेत्र कायनान्तू है। यहीं पर भूकंप का केंद्र भी था। इस क्षेत्र में अकसर ज्यादा तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।
स्थानीय समय के मुताबिक, रविवार सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। हालांकि, भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यहां के लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया है।
पापुआ न्यू गिनी, न्यूजीलैंड, वनुआतू और दूसरे प्रशांत द्वीपों में भूकंप आने की आशंका हमेशा बनी रहती है। यह इलाका महासागर के चारों ओर भूकंपीय फॉल्ट लाइनों की एक घोड़े की नाल के आकार की श्रृंखला- रिंग ऑफ फायर, के करीब स्थित है।