4 साल अफ़ेयर-लिव इन रिलेशनशिप : शादी से मुकरा प्रेमी : प्रेमिका ने दी जान…पढ़े पूरी खबर

246

प्रेमी ने किया शादी से इंकार…प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान…अपने प्रेमी से 3 साल बड़ी थी लड़की

सरगुजा।।

धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रेश्वरपुर में एक प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया. प्रेमी ने युवती को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी करने से इंकार कर दिया था. प्रेमिका ने प्रेमी के घर के पास जाकर फांसी लगाई. पुलिस ने आरोपी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि अपने प्रेमी से लड़की 3 साल बड़ी थी.

दोनों का 4 साल तक था अफेयर

युवती का फांसी पर झूलता मिला शव
जानकारी मिली कि, बलरामपुर के ग्राम बादा (Sarguja) की रहने वाली युवती रश्मि (22) और चंद्रेश्वरपुर के रहने वाले दिनेश (19) का 4 साल तक अफेयर था. 19 फरवरी की शाम को युवती दिनेश के घर शादी की बात को लेकर पहुंची थी. जहां दोनों का विवाद भी हुआ था. युवक ने कहा था कि तुम अपने समाज के लड़के से शादी कर लो. तुम मर जाओ तो भी तुमसे शादी नहीं करूंगा.

चंद्रेश्वरपुर गांव में ही लगाई फांसी

पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार
युवती के भाई को दिनेश ने सूचना देकर उसे ले जाने को कहा था. लेकिन युवती ने रात में पेड़ पर फांसी लगाने की कोशिश की, उस समय उसे दिनेश ने रोक लिया. फिर रात 10 बजे वह दिनेश का हाथ छुड़ाकर भाग निकली.

इसके बाद रश्मि ने सुबह अपनी स्कूटी बांटीडांड में एक किराना दुकान के पास खड़ी की, पैदल गागर नदी पार करते हुए चंद्रेश्वरपुर गांव के मोहल्ले में पहुंची. जहां उसने दिनेश के घर के पास कटहल के पेड़ पर फांसी लगा ली. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.