विद्युत वितरण कंपनी के अब नये एमडी श्री भीम सिंह कंवर….
रायपुर।

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक पद पर नई नियुक्ति की है। अब श्री भीम सिंह कंवर को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है।
ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार में उनकी नियुक्ति आगामी एक वर्ष तक या आगामी आदेश पर्यंत तक की गई है।
पावर इंडस्ट्री का गहरा ज्ञान रखने वाले श्री भीम सिंह कंवर को टेंडर प्रक्रिया और पावर सेक्टर कानूनों का अच्छा जानकार माना जाता है।




