सावन की रात को हथियारों का तांडव: श्रद्धालुओं में फैली दहशत, उरगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा।।
सावन सोमवार की रात्रि जहां श्रद्धालु भक्तिभाव में शिव मंदिर की ओर जा रहे थे, वहीं कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने हथियार लहराकर माहौल को अशांत करने की कोशिश की। नहर रोड, कनबेरी बाजार में उपद्रवियों ने पिस्टल और फरसा नुमा धारदार हथियार लहराते हुए श्रद्धालुओं और आम नागरिकों में दहशत फैला दी।
घटना बीती रात लगभग 2:30 बजे की है जब खैरभवना निवासी मेघनाथ यादव शिव मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ युवक डीजे की धुन पर नाचते हुए अश्लील गालियां दे रहे हैं और हथियार लहराकर माहौल को भयभीत कर रहे हैं।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहुल यादव (21 वर्ष) और विक्रम शर्मा (19 वर्ष) सहित चार विधि से संघर्षरत (नाबालिग) बालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।




