शहर के बीच से 6 लाख रु. की समान की चोरी की बड़ी वारदात : पुलिस के हाथ अब तक खाली : भारी भरकम पोल को काटकर ले जाना निसंदेह शक को दे रहा जन्म….
कोरबा।।

बीते दिनों चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। जिस पर पुलिस के पास शिकायत के अलावा कार्रवाई के नाम पर अब तक हाथ खाली है।
चोरी की शिकायत एसपी महोदय से की गई है। जिस पर विभागीय अधिकारी बी०के० धारिया पिता बी०आर० धारिया उम्र 45 वर्ष पता ग्राम सेंदरी पाली करतला कौरबा का रहने वाला हूं वर्तमान में सहायक अभियंता (परियोजना) संभाग छ०स्टे०पी० डिस्ट्री०० लिमि० कोरबा में कार्यरत हूं।
श्री शेख रिजवान द्वारा बताया गया कि-
डी. ए. व्ही स्कूल खरमोरा के पास विद्युत खंभा को चोरी कर लिया गया है। जिसका स्थल निरीक्षण करने पर पाया गया कि 16 नग 13 मी० एच बीम पोल को किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काट कर चोरी कर लिया गया है। जिससे विद्युत कंपनी को लगभग 6,23,885/- रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है जित्तके संबंध में आवेदन पेश करता हूं कार्यवाही की जाये नकल आवेदन जैल है: छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड (छत्तीसगढ़ शासन का एक उपक्रम) (छ.रा.वि.नं. की उत्तरवर्ती कंपनी) CIN U410CT2003SGC015822 कार्यालय-कार्यपालन अभियंता (परियोजना) छ०स्टे०पी० डिस्ट्री०० लिमि० कोरबा वेबसाइट www.cspdcl.co.in क्रमांक/का. यं./परि./सामा./275 कोरबा दिनांक 17/09/2025 प्रति, श्रीमान् थाना प्रभारी, रामपुर चोकी, जिला कोरबा (छ०१०)। विषयः 33 केवी लाईन में खम्भों कि चोरी होने की सूचना देने बाबत्। उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि मुख्य अभियंता (परियोजना) कार्यालय का निविदा क्र. STN (076) ORDER NO. 02-08/CW/2023-24/Tr NO. 2198/L-77/3132 RAIPUR Dated 28.08.2023 तहत् 132/33 केव्ही उपकेन्द्र खरमोरा से 33/11 के.व्ही उपकेन्द्र मोतीसागर पारा 33 केव्ही लाईन का कार्य जिसे मेसर्स कव्वाल इलेक्ट्रीकल्स क. के द्वारा 89 एच बीन पौल खड़ा किया जा चुका था, दिनांक 17.09.2025 को श्री शेख रीजबान द्वारा बत्ताया गया कि डी०ए०व्ही ४० स्कुल खरमोरा के पास विद्युत खंभा को चोरी कर लिया गया है। जिसका स्थल निरीक्षण करने पर पाया गया कि 16 नग 13 गी० एच बीन पोल की किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काट कर चोरी कर लिया गया है। जिससे विद्युत कंपनी को लगभग 6,23,885/- रूपये की आर्थिक क्षति हुई है। जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र आपकी ओर सादर प्रेषित् है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:- 1. H-Beam pole 16 No. Amt. 484692.00 2. V Cross Arm 39 No. Amt. 139193.00 टोटल रु. 623885.00 है।
अब देखना होगा कि पुलिस द्वारा कब तक इस मामले को सज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की जाती है। इसी जगह में यह चोरी की दूसरी घटना है जिस पर पुलिस पहले भी कार्रवाई के नाम पर कुछ हासिल नही कर पाई है। अब देखना होगा की एसपी से शिकायत के बाद कब तक इस पर कार्रवाई की जाती है।




